सोनभद्र बार एसोसिएशन के सभागार में शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच हुई। जांच में विभिन्न पदों के लिए दाखिल 31 पर्चे वैध पाए गए। एक पर्चा सीओपी नंबर न होने की वजह से एल्डर कमेटी के पास सुनवाई के लिए भेज दिया गया है। 12 दिसंबर को पर्चा की वापसी होगी और उसी दिन प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुरेश सिंह ने बताया कि सोनभद्र बार एसोसिएशन चुनाव वर्ष 2022-23 के लिए अध्यक्ष पद के लिए छह प्रत्याशी पूनम सिंह, नरेंद्र कुमार पाठक, मनोज कुमार पांडेय, विजय कृष्ण वर्मा, उमेश मिश्रा व हेमनाथ द्विवेदी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। महामंत्री के लिए चार प्रत्याशियों आनंद कुमार मिश्र, शारदा प्रसाद मौर्या, अरुण कुमार सिंघल व राजीव कुमार सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष पद पर दो प्रत्याशी मनोज कुमार मिश्र व भानु प्रताप चौहान ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। उपाध्यक्ष दस वर्ष से ऊपर तेजमणि पांडेय एवं दीपक केसरी, उपाध्यक्ष 10 वर्ष नीचे के लिए गिरजा शंकर दुबे व प्रदीप पांडेय ने किया है। संयुक्त मंत्री प्रशासन गीता गौर, संयुक्त मंत्री प्रकाशन शादाब आलम व संयुक्त मंत्री पुस्तकालय रितेश कुमार मिश्र ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से ऊपर के लिए सुनील कुमार, गोविंद प्रसाद मिश्र, दिनेश धर दुबे, सुशील कुमार चौबे, मानिंद त्रिपाठी एवं महेंद्र प्रताप सिंह और कार्यकारिणी सदस्य 15 वर्ष से नीचे के लिए कपिल कुमार, अखिलेश कुमार मिश्र, रमाशंकर चौधरी, आशुतोष पाठक, अखिलेश कुमार मिश्र एवं संजय कुमार पांडेय ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। शुकवार को जांच के दौरान उपाध्यक्ष दस वर्ष से नीचे गिरजा शंकर दुबे के पर्चे में सीओपी नंबर न अंकित होने की वजह से इस पर सुनवाई के लिए एल्डर कमेटी के पास भेजा गया है।
इस पर 13 दिसंबर को वैधता पर सुनवाई करते हुए एल्डर कमेटी अपना निर्णय देगी। उन्होंने यह भी बताया कि 12 दिसंबर को पर्चा वापसी के साथ ही प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 13 दिसंबर को प्रत्याशियों को मतदाता सूची उपलब्ध कराई जाएगी। इसके बाद 17 दिसंबर को टेंडर वोटिंग, 22 दिसंबर को मतदान एवं 23 दिसंबर को मतगणना कराई जाएगी। इसके बाद उसी दिन एल्डर कमेटी की मौजूदगी में सभी विजयी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई जाएगी।