फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: पिकअप से 31 पेटी विस्फोटक बरामद, चालक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। गणतंत्र दिवस से पहले सदर कोतवाली पुलिस ने 31 पेटी विस्फोटक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। खदानों में उपयोग होने वाला यह विस्फोटक बिना सुरक्षा मानकों के ही जिले में लाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन को सीज करते हुए चालक को गिरफ्तार कर विशेष न्यायालय लखनऊ के लिए चालान कर दिया है।
विज्ञापन

जिले के बिल्ली-मारकुंडी सहित अन्य इलाकों में स्थित पत्थर खदानों में खनन के लिए विस्फोटक का इस्तेमाल होता है। इसके परिवहन को लेकर कड़े मापदंड तय हैं। बिना सुरक्षा व्यवस्था के इसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक नहीं ले जाया जा सकता। इसके लिए पूर्व सूचना भी देनी होती है।
इससे इतर जिले में बड़ी मात्रा में विस्फोटक लाने की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने हिंदुआरी तिराहे के पास एक पिकअप को रोककर तलाशी ली। अंदर 31 पेटी में विस्फोटक सामग्री भरी थी। छानबीन की गई तो पता चला कि इसे 26 जनवरी को जिले में लाया जाना था, लेकिन इससे चार दिन पहले 22 जनवरी को ही असुरक्षित ढंग से लाया जा रहा था।
विज्ञापन

मामला संदिग्ध देख पुलिस ने वाहन समेत चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद बुधवार को उसका विशेष कोर्ट लखनऊ के लिए चालान कर दिया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मप्र के रीवा जिले के हनुमना थाना क्षेत्र निवासी सूर्यभान (23) के रूप में हुई। गणतंत्र दिवस से कुछ दिनों पूर्व भारी मात्रा में विस्फोटक ले जाने को गंभीरता से लेते हुए हर पैमाने पर जांच चल रही है। पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।
प्रारंभिक जांच में विस्फोटक को पहाड़ों को तोड़ने के लिए लाने की बात सामने आई है। इसे 26 जनवरी को लाना था, लेकिन चार दिन पहले ही लाया जा रहा था। इसके अलावा परिवहन से पहले सुरक्षा मानकों के तहत डीएम, एसपी को सूचित करना होता है, जबकि ऐसा नहीं किया गया। वाहन और विस्फोटक को सीज कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। - राहुल पांडेय, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें