फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: जिले में बनेंगे 30 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र, जारी हुई पहली किस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। ग्रामीण अंचलों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए 91 नए उप स्वास्थ्य केंद्र बनाए जाएंगे। इसमें से 30 नए उपकेंद्रों के भवन निर्माण के लिए पहली किस्त के रूप में चार करोड़ 72 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जिले में इस समय अलग-अलग इलाकों में 183 उपकेंद्र सक्रिय हैं। इनमें से करीब दस किराए के भवन में हैं। हालांकि इसके बाद भी कई इलाके हैं, जहां स्वास्थ्य केंद्र न होने से गर्भवतियों को बेहतर उपचार, प्रसव, बच्चों का टीकाकरण सहित अन्य सेवाएं नहीं मिल पाती हैं। इन सेवाओं के लिए कई किलोमीटर दूर जाना पड़ता है। इस समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से साल भर पूर्व तत्कालीन सीएमओ डॉ. रमेश सिंह ठाकुर और मातृ स्वास्थ्य शिशु कार्यक्रम के नोडल अधिकारी और वर्तमान में सीएमओ डॉ. आरजी यादव की ओर से जिले के विभिन्न ग्रामीण इलाकों में 91 नए उपकेंद्र खोलने की पहल की गई थी। हालांकि कई माह के इंतजार के बाद इनमें से करीब 80 उपकेंद्रों के लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से इस मामले की रिपोर्ट शासन को भेजी गई थी। अब शासन की ओर से जिले में 30 उपकेंद्रों के लिए प्रथम किस्त उपलब्ध करा दिया है। प्रत्येक उपकेंद्र के भवन निर्माण पर करीब 31 लाख 50 हजार रुपये की लागत खर्च होंगी। ऐसे में 945 लाख के सापेक्ष 472.5 लाख रुपये जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में विभाग की ओर से इनके निर्माण की कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है। विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो करीब 14 उपकेंद्रों का निर्माण शुरू होने वाला है। वहीं 12 उपकेंद्रों के लिए चयनित जमीन काली मिट्टी वाली है। वहां केंद्र के नींव निर्माण में अधिक लागत आएगी। इसके लिए लागत को बढ़ाने का प्रस्ताव भी भेज दिया गया है। वहीं दो स्थानों पर पथरीली जमीन के कारण लागत बढ़ने की उम्मीद है। हालांकि अफसरों का कहना है कि छोटी अड़चनोंं को दूर का समयसीमा के भीतर सभी उपकेंद्रों का निर्माण कराया जाएगा।
-
मिलेंगी यह सेवाएं
नए स्वास्थ्य उपकेंद्रों का निर्माण आबादी क्षेत्र से अधिकतम 100 मीटर की दूरी पर होगा। यहां सुरक्षित प्रसव, शिशु देखभाल, टीकाकरण, परिवार नियोजन, बीमारियों का उपचार, गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग, मानसिक, नाक, कान, आंखों का उपचार और आकस्मिक ट्रामा की सेवाएं आदि मिलेंगी। तीस उपकेंद्रों में कोन, नगवां, चोपन सहित अन्य ब्लॉक क्षेत्र के इलाके चिह्नित हैं।
विज्ञापन

-
91 नए स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इनमें से तीस केंद्रों के निर्माण के लिए शासन की ओर से धनराशि उपलब्ध करा दी गई है। इनमें से करीब 14 उपकेंद्रों के नए भवनों के निर्माण की प्रकिया शुरू हो गई है। - डॉ. आरजी यादव, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें