फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वध के लिए ले जाये जा रहे 30 मवेशी कराये गए मुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के लोढ़ी स्थित टोल प्लाजा के पास चेकिंग के दौरान बृहस्पतिवार को सुबह पुलिस ने वध के लिए ले जाये जा रहे एक ट्रक पर लदे 30 मवेशियों को मुक्त कराया। पुलिस ट्रक चालक को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुट गई है। टोल प्लाजा पर ड्यूटी पर तैनात अशोक यादव ने बताया कि ट्रक में बेतरतीब ढंग से 30 भैस लदी थी। ट्रक को पकड़कर सभी भैस को मुक्त कराया गया। भैसों का मेडिकल कराया जा रहा है। इसके बाद पशुपालकों को सुपुर्द किया जाएगा। पकड़े गए ट्रक चालक से पूछताछ की जा रही है। इसके बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें