रॉबर्ट्संगंज स्थित नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के साथ ही ग्रामीण इलाकों में संचालित स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। सबसे ज्यादा वायरल फीवर और खाज- खुजली से पीड़ित पहुंचें।
जन आरोग्य मेले में 289 से अधिक मरीजों ने उपचार कराया। नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉ. जेपी सिंह, मनोज राठौर आदि की मौजूदगी में 53 मरीजों का उपचार किया गया। यहां सबसे अधिक वायरल फीवर के मरीज पहुंचें।
सलखन स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला में कुल 86 महिला-पुरुष एवं बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला चिकित्सालय से आए डाॅ. सतीश कुमार, फार्मासिस्ट राकेश सिंह, अखिलेश राय, कमलेश कुमारी, सितारा, राजेश कुमार ने लोगों का उपचार किया।
इसी तरह नगवां ब्लॉक के खलियारी स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित जन आरोग्य मेला में में 150 मरीजों का उपचार किया गया। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित सिंह ने बताया कि मौसम बदलने से इस समय वायरल फीवर जैसे सर्दी, जुकाम, बुखार, खांसी, सुगर के मरीज पहुंच रहे हैं।
इसके साथ ही खाज खुजली से पीड़ित भी पहुंच रहे हैं। शिविर में एएनएम सरस्वती देवी ने 20 महिलाओं का वजन, बीपी, एचबी, एचआईवी की जांच की और उन्हें आयरन, कैल्सियम का दवा दिया।
लैब टेक्नीशियन पवन कुमार ने बताया कि कुल 16 मरीजों का मलेरिया, टाइफाइड, सुगर की जांच हुई है। मेले में खलियारी, बलियारी, पड़री, रायपुर, तेंदुआ, सुअरसोत, मांची, नगवां, दरमा, करही आदि गांवों से मरीज इलाज कराने पहुंचें थे। इस मौके पर फार्मासिस्ट अनूप कुमार आदि उपस्थित रहे।