नगरीय निकायों में सोमवार को समाधान संभव दिवस का आयोजन किया गया। जिले की दस निकायों में कुल 26 प्रार्थना पत्र आए। सभी का त्वरित समाधान किया गया।
नगर पालिका सोनभद्र में चेयरमैन रूबी प्रसाद और ईओ विजय कुमार यादव ने लोगों की शिकायतें सुनीं। यहां कुल पांच मामले आए। इसमें पेयजल आपूर्ति, सफाई व पथ प्रकाश से संबंधित रहे। नगर पंचायत घोरावल में एक, नगर पंचायत चुर्क घुर्मा में दो, नगर पंचायत चोपन में तीन, नगर पंचायत ओबरा में पांच, नगर पंचायत रेनुकूट में एक, नगर पंचायत पिपरी में तीन, नगर पंचायत दुद्धी में तीन, नगर पंचायत डाला बाजार में एक, नगर पंचायत अनपरा में दो, समस्त निकायों को मिलाकर कुल 26 शिकायतें प्राप्त हुई। सभी शिकायतों का तत्काल निस्तारण कराया गया। ईओ विजय कुमार यादव ने बताया कि जनता की समस्याओं से रूबरू होने व उसका समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण शासन की शीर्ष प्राथमिकता में है । इस मौके पर सभासद अनवर अली, मनोज चौबे, राकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।