फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: 25 महिलाओं को मिली उन्नति तसर रोलिंग मशीन

विज्ञापन
म्योरपुर के गोविंदपुर स्थित बनवासी सेवा आश्रम में उन्नति तसर रोलिंग मशीन के वितरण कार्यक्रम में
विज्ञापन
म्योरपुर। बनवासी सेवा आश्रम में रविवार को रेशम विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में गंभीरपुर और खैराही क्षेत्र के पांच स्वयं सहायता समूहों की 25 महिलाओं को ‘उन्नति तसर रोलिंग मशीन’ वितरित की गई। इसका उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाना है।कार्यक्रम में पहुंचे कमिश्नर राजेश प्रकाश ने रेशम विभाग के इस प्रयास की सराहना की। सहायक निदेशक रेशम नागेंद्र राम ने बताया कि महिलाओं को आश्रम के माध्यम से तसर का कोया दिया जाएगा। महिलाएं इससे रेशम का धागा तैयार कर बेच सकेंगी, जिससे उन्हें नियमित आय मिलेगी। बनवासी सेवा आश्रम की संचालिका शुभा बहन और बीडीओ दिनेश कुमार मिश्रा ने इसे महिला सशक्तीकरण की दिशा में बड़ा कदम बताया। इस अवसर पर देवनाथ सिंह, विमल सिंह सहित रेशम विभाग के अधिकारी और समूहों की महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें