फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: रोजगार मेले में 244 युवाओं का चयन, बांटे नियुक्ति पत्र

विज्ञापन
दुद्धी आई टी आई कालेज में रोजगार प्रमाण पत्र देते चेयरमैन कमलेश मोहन-संवाद
विज्ञापन
दुद्धी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) परिसर में मंगलवार को आयोजित रोजगार मेले में क्षेत्र के युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मेले में विभिन्न कंपनियों ने प्रतिभाग किया। प्रथम चरण में 244 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयनित युवाओं को अतिथियों ने नियुक्ति पत्र भी वितरित किए। मुख्य अतिथि दुद्धी नगर पंचायत के चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों से मेहनत और लगन के साथ कार्य करने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी कंपनी में निरंतर कार्य करने से अनुभव के साथ वेतन में भी वृद्धि होती है। विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला मंत्री मनोज सिंह बबलू ने कहा कि सरकार की विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं का लाभ युवाओं को मिल रहा है, जिससे उन्हें बेहतर रोजगार के अवसर प्राप्त हो रहे हैं। रोजगार मेले में हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट, एमआरएफ, सुब्रोस लिमिटेड, कैशपर माइक्रोक्रेडिट, लक्ष्मी मिल्स, एके इंटरप्राइजेज सहित नौ कंपनियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें