फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: संभव दिवस पर 23 शिकायताें का निस्तारण

विज्ञापन
रॉबर्ट्सगंज नगर पालिका परिषद कार्यालय में संभव दिवस पर जन समस्या सुनती नपा अध्यक्ष रूबी प्रसाद।
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले के नगरीय निकायों और नगर पालिका परिषद कार्यालय में सोमवार को संभव दिवस के तहत जनसुनवाई हुई। इस दौरान साफ-सफाई, पेयजल और पथ प्रकाश सहित मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी कुल 23 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनका तत्काल निस्तारण किया गया। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनका समाधान कराया। कर्मचारियों को गुणवत्तापूर्ण समाधान के निर्देश दिए गए। सोनभद्र में जनसुनवाई की अध्यक्षता अध्यक्ष रूबी प्रसाद और अधिशासी अधिकारी मुकेश कुमार ने की। संभव दिवस का आयोजन नागरिकों की समस्याओं के समयबद्ध निस्तारण के लिए होता है। जनसुनवाई के दौरान नगर पालिका परिषद सोनभद्र में तीन, चोपन में चार, ओबरा में चार, दुद्धी में तीन और अनपरा में तीन शिकायतें मिलीं। अन्य नगर पंचायतों में भी शिकायतें दर्ज हुईं। मुख्य रूप से सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति और मार्ग प्रकाश से संबंधित समस्याएं सामने आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें