फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonebhadra News: थाना समाधान दिवस पर 23 मामले निस्तारित

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र/घोरावल। शासन के निर्देश पर जिले के सभी थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जहां पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों ने पीड़ितों की समस्या को सुनने के साथ ही निस्तारण भी किया। इस दौरान सभी थानों में कुल थाना समाधान दिवस पर 118 प्रार्थना पत्र पहुंचे। इनमें से 23 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली में क्षेत्राधिकारी नगर राहुल पांडेय और कोतवाल लक्ष्मण पर्वत ने लोगों की फरियाद को सुना। यहां कुल 15 मामले पहुंचे। जिनमें से दस का मौके पर निस्तारण किया गया। घोरावल कोतवाली में थाना समाधान दिवस पर एसडीएम राजेश कुमार सिंह, सीओ अमित कुमार ने फरियादियों की समस्या को सुना। यहां कुल 11 प्रार्थना मिले। हालांकि किसी भी प्रकरण को मौके पर निस्तारित नहीं किया जा सका। ज्यादातर मामला राजस्व विभाग से जुड़े रहे। उन्हें टीम बनाकर मामले को निस्तारित करने के लिए क्षेत्र में भेज दिया गया। इस मौके पर अपराध निरीक्षक मनोज कुमार, एसआई बलिराम प्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें