राबर्ट्सगंज राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में पीजीटी की परीक्षा देकर के बाहर निकलते अभ्यर्थी।
- फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रवक्ता व सहायक अध्यापक पद पर चयन के लिए मंगलवार को राबर्ट्सगंज में दो केंद्रों पर परीक्षा हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा के लिए पंजीकृत 1169 अभ्यर्थियों में से 222 ने पीजीटी की परीक्षा छोड़ दी। इस तरह से 947 अभ्यर्थी ही पीजीटी की परीक्षा में शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। जिला विद्यालय निरीक्षक रविशंकर ने बताया कि राबर्ट्सगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज और राजा शारदा महेश इंटर कालेज में मंगलवार को दो पालियों में पीजीटी की परीक्षा हुई। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से 11.30 तक हुई। प्रथम पाली में पंजीकृत 646 अभ्यार्थी में से 519 ने ही परीक्षा दी। 127 अभ्यर्थी परीक्षा में नहीं शामिल हुए। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2.30 से शाम 4.30 बजे तक हुई। दूसरी पाली में कुल 523 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, लेकिन इनमें से 428 अभ्यर्थी ही परीक्षा में बैठे। इस तरह दूसरी पाली में 95 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। डीआईओएस ने परीक्षा केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच परीक्षा हुई। सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा हुई। परीक्षा केंद्र में कोरोना महामारी को देखते हुए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग व सैनिटाइजर और थर्मल स्क्रीनिंग की व्यवस्था कराई गई है। उपजिलाधिकारी सदर डॉ. केएस पांडेय व सीओ सिटी राजकुमार त्रिपाठी, तहसीलदार बृजेश वर्मा परीक्षा केंद्रों का जायजा लिया।