फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कागज में पूरे हो चुके 22 शौचालय मिले अधूरे, दो का पता ही नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में शौचालयों के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट करने का एक और मामला सामने आया है। अब विकासखंड दुद्धी के ग्राम पंचायत फुलवार में शौचालय निर्माण में घोटाले की शिकायत हुई। सीडीओ के निर्देश पर बुधवार को जांच करने के लिए तीन सदस्यीय टीम मौके पर पहुंची तो कई शौचालय धरातल पर मिले ही नहीं। हां, कागज पर जरूर बनकर तैयार हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व सीडीओ को शिकायत मिली थी कि ग्राम पंचायत फुलवार में शौचालयों का निर्माण कार्य कराने के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट किया गया है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने एडीओ कोऑपरेटिव मनोज कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी धर्मेंद्र कुमार व जेई संजय कुमार को जांच का निर्देश दिया। टीम ने मौके पर जाकर 26 शौचालयों की जांच की जिसमें 22 शौचालय अधूरे मिले और दो धरातल पर बने ही नहीं हैं। जांच टीम को शौचालयों के निर्माण कार्य कराने में व्यापक पैमाने पर अनियमितता मिली है। टीम ने बताया कि बृहस्पतिवार को पुन: ग्राम पंचायत में बने सभी शौचालय का जांच की जाएगी। टीम के सदस्यों ने बताया कि राजकुमार गुप्ता, श्यामसुंदर गुप्ता, महेंद्र कुशवाहा, सुरेश घसिया, माधो घसिया, साधो घसिया, बालकाण्ड गुप्ता, मिना देवी, द्वारिका, विश्वनाथ, माता प्रसाद, रवि कुमार, राजकुमार चेरो आदि के शौचालयों की जांच की गई है। रिपोर्ट तैयार कर सीडीओ को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें