फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचशील त्रिशरण, बुद्घ वंदना का कराया पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय बुद्ध विहार प्रांगण में शनिवार की देर शाम भारतीय बौद्ध महासभा व उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत परिषद अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति एवं बौद्ध महिला मंडल ने बुद्ध पूर्णिमा का आयोजन किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम भंते ने सभी को पंचशील त्रिशरण एवं बुद्ध वंदना का पाठ कराया। फिर बौद्धिक विचारों की कड़ी में रामनाथ यादव, इं. अमरजीत, हीरालाल सायन, योगेंद्र प्रसाद, आरबी कुरील, भोलानाथ, इं. सुरेश, वीके गौतम, सीपी मिश्रा, सरिता कदम, कुमारी रंजीता, पूनम मित्रा, इं. धनंजय, राजाराम, राजेश सिंह, संत विजय चंद्रा आदि वक्ताओं ने अपने विचार रखे। बुद्ध के धम्म पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वक्ताओं ने कहा कि बुद्ध का धर्म ही मानवता का धर्म है और इस पर चलकर हम सभी अपने को धन्य कर सकते हैं। कहा कि हम सभी को बाबा साहब द्वारा संवैधानिक अधिकार के रुप में मताधिकार का प्रयोग करने की शक्ति प्रदान की गई है और मताधिकार का प्रयोग करने का समय आ गया है। भगवान बुद्ध ने हमें करुणा, अहिंसा का पाठ पढ़ाया जिसे हमें अपने जीवन में उतारने की जरूरत है। मुख्य अतिथि ओबरा परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. सीपी मिश्रा ने कहा कि हमें हमेशा अच्छी चीजों को ग्रहण करना चाहिए। वह हमें किसी भी धर्म से प्राप्त हो सकती हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजाराम एवं संचालन कैलाशनाथ ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से छोटेलाल, सुभाष चंद, एके सागर, इं. संजय कदम, केशव प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें