अनपरा। अनपरा तापीय परियोजना की राज्य विद्युत परिषद प्राविधिक कर्मचारी संघ शाखा अनपरा का वार्षिक चुनाव रविवार को संपन्न हुआ।
चुनाव में घनश्याम सिंह संरक्षक, विजय बहादुर अध्यक्ष, इन्द्र कुमार कार्यवाहक अध्यक्ष, अवधेश कुमार प्रजापति, रघुवीर सिंह, राम भरत भारती, जोगेश्वर शर्मा उपाध्यक्ष, जबकि अनिल कुमार यादव को सचिव चुना गया। चुनाव अधिकारी चंद्र अग्रवाल (प्रांतीय कार्यवाहक अध्यक्ष) पर्यवेक्षक रविकुमार जायसवाल (प्रांतीय उपाध्यक्ष) विनय द्विवेदी (केन्द्रीय संगठन मंत्री) की देख-रेख में चुनाव हुआ। इस अवसर पर राकेश मौर्या, युवराज कुमार यादव, सत्यभानु सिंह, अंबरीष प्रताप सिंह, नौनिहाल रंजन श्रीवास्तव, झुन्ना यादव, राजेश कुमार, दयानन्द भगत, रामपाल, कालिका प्रसाद प्रजापति आदि मौजूद थे।