म्योरपुर (सोनभद्र)। थाना क्षेत्र व रेणुकूट चौकी सीमा पर रनटोला के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क हादसे में बुधवार को पांच शिक्षक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया गया। सीएचसी में उपचार के बाद सभी को छोड़ दिया गया है। रनटोला गांव के पास मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर सड़क हादसे में ब्लाक क्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में तैनात अध्यापक शुभम पाल, मनोज विश्वकर्मा, शशि रंजन, संजीव कुमार तिवारी व रवि सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के वक्त सुबह आठ बजे शिक्षक अपने विद्यालय जा रहे थे। इस दौरान सभी रनटोला घाट उतर ही रहे थे कि सड़क पर गिरे तेल की वजह से बाइक फिसलने से वे सभी गिर पड़े। हादसे के वक्त पीछे से आ रहे अन्य शिक्षकों ने घायलों को उपचार के लिए म्योरपुर सीएचसी में भर्ती कराया।