फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर श्रमिकों का कार्य बहिष्कार जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
डाला (सोनभद्र)। रासलीला इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के सैकड़ों कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। एक माह के अतिरिक्त मानदेय भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर कर्मचारी हड़ताल पर डटे हुए हैं। कर्मचारियों ने कंपनी पर मांगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया है। हिल फोर स्थित आरईपीएल वर्कशाप पर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे कर्मचारियों ने कहा कि कंपनी नियमों को ताक पर रखकर कर्मचारियों के हितों की अनदेखी कर रही है। एक माह का अग्रिम वेतन, कर्मचारियो के वेतन से काटे गये ईपीएफ मद के रूपयों को खाते में जमा न होना, लंबे समय से बार-बार बोनस देने का वादा कर अब तक बाकी बोनस व कार्यो की सुनिश्चितता जैसी मांगो पर अमल न कर कंपनी के अधिकारी अपनी हठवादिता का परिचय दे रहे हैं। इसको लेकर कर्मचारियों में कंपनी के प्रति असंतोष बढता जा रहा है। कर्मचारियों ने कहा कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती है कार्य बहिष्कार चलता रहेगा। कर्मचारियों ने कहा कि उन्हें कंपनी के बंद होने की जानकारी एक माह पूर्व देनी चाहिए थी कि एकाएक तीन दिन पूर्व उन्हें कंपनी के बंद होने की जानकारी दी गई। यह श्रम नियमों का उल्लंघन है। धरना प्रदर्शन कार्य बहिष्कार में सतीश पांडेय, रामधनी, धनजी, केशव मिश्रा, राकेश मिश्रा, श्रवण कुमार, रामपति निषाद, रामनरेश, ओम प्रकाश, महेश यादव, उदय यादव, आकाश विश्वकर्मा, राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें