फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाल मेले में बच्चों ने बिखेरा जलवा, लगाया स्टाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय चकचपकी बुधवार को गुलजार रहा। यहां 42 परिषदीय विद्यालयों के करीब पांच हजार बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। करमा नृत्य के जरिए करमदेव की पूजा कर वृक्षों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के प्रति सभी को जागरूक किया गया। विभिन्न तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। न्याय पंचायत बरवाटोला के प्राथमिक विद्यालय चकचपकी परिसर में बुधवार को एक दिवसीय बाल मेले का आयोजन हुआ। बाल मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रधान प्रतिनिधि अजय कुमार यादव ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। बाल मेले में न्याय पंचायत के कुल 42 विद्यालयों के करीब पांच हजार बच्चों ने हिस्सा लिया। सर्व प्रथम चपकी की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। यहां बच्चों ने विभिन्न तरह के स्टाल लगाए, जिसमें तमाम तरह की स्वादिस्ट व्यंजनों की दुकान लगाई गई थी। इसमें बच्चों ने एक दूसरे की दुकान से सामानों को खरीद कर उनका स्वाद चखा। तरह-तरह की प्रदर्शनी भी बच्चों ने लगाई। यहां बच्चों का निबंध प्रतियोगिता, चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता संपन्न कराने के बाद बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। इसमें बच्चों ने देशभक्ति, लोकगीत, कर्मा नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को न्याय पंचायत प्रभारी संदीप कुमार सिंह ने पुरस्कार वितरण किया। इस मौके पर नीरज कुमार सिंह, नजर मुहम्मद, रामनगीना यादव, डेविड कुमार मौर्य, अखिलेश द्विवेदी समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें