ओबरा। स्थानीय तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में बने आवास में रह रहे लोगों का भौतिक सत्यापन सिविल विभाग व सुरक्षाकर्मियों द्वारा शुरू कर दिया गया है। परियोजना के मुख्य महाप्रबंधक इं. सीपी मिश्रा के निर्देश पर हो रहे भौतिक सत्यापन से आवासों में अवैध रूप से रहे लोगों में हड़कंप मच गया। इस अभियान में आवास आवंटन कमेटी के सचिव इं. वीके धीमान का भी विशेष सहयोग मिल रहा है। शनिवार को अवर अभियंता इं.आरपी सिंह के नेतृत्व में सुरक्षाकर्मियों ने सेक्टर तीन में आवासों का भौतिक सत्यापन किया। भारी संख्या में सुरक्षाकर्मियों को देखकर कालोनी में हड़कंप मचा रहा। बता दें कि सीजीएम के निर्देश पर सेक्टर एक, दो, तीन, चार, आठ, नौ एवं दस में भौतिक सत्यापन का कार्य सिविल विभाग व सुरक्षाकर्मियों द्वारा सयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस दौरान कार्यालय सहायक उमेश सिंह, संतोष कुमार, पंकज सिंह, चंद्रबली सिंह, वाहिद आदि शामिल रहे।