फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में दीपेश, सीनियर में शुभम रहे विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
ओबरा। स्थानीय अंबेडकर स्टेडियम के बैडमिंटन हाल में शनिवार को जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन ओबरा बैडमिंटन क्लब ने किया। इसमें जूनियर एवं सीनियर वर्ग में मैच खेले गए। जूनियर वर्ग 15 वर्ष आयु वर्ग का फाइनल मैच दीपेश कुमार कनौजिया एवं ओम गुप्ता के बीच खेला गया। इसमें दीपेश विजेता और ओम गुप्ता उपविजेता घोषित किए गए। सीनियर वर्ग का फाइनल मैच शुभम जायसवाल एवं हर्षित सोनी के बीच हुआ। इसमें शुभम जायसवाल विजेता एवं हरजीत सोनी उप विजेता घोषित किए गए। विजेता खिलाड़ियों को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर इं. योगेंद्र मौर्या, इं. बीएन सिंह, मनीष सूद, प्रशांत श्रीवास्तव, संतोष विश्वकर्मा, अनमोल सिंह, नीतिन यादव, अजीत यादव, राजेश राजवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें