सोनभद्र। राबर्ट्र्सगंज नगर मेें स्थित सवेरा होटल परिसर में सोमवार को भाजयुमो की जिला कार्य समिति की बैठक हुई। इसमें कार्यकर्ताओं ने वर्ष 2019 में होने वाले लोक सभा चुनाव में जीत हासिल करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि लोस चुनाव में भाजयुमो कार्यकर्ताओं की अहम रोल होगी। कार्यकर्ता पार्टी के रीढ़ होते है। कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों, नौजवानों, बेरोजगारों, व्यापारियों, श्रमिकों और महिलाओं के हित मेें ढेर सारी योजनाएं संचालित की है। कार्यकर्ता उक्त योजनाओं का लाभ पात्रों को दिलाने का कार्य करें। अध्यक्षता करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष विशाल पांडेय ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा सरकार योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक करने करें। जिलामंत्री रजनीश रघुवंशी, विनय श्रीवास्तव, इं. रमेश पटेल, शार्दूल विक्रम, हिरेश द्विवेदी,् ओम प्रकाश मिश्रा, जितेंद्र, गौरव शुक्ला, मोनू जायसवाल, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे।