फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में कर्मियों ने भरी हूंकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को भारतीय जीवन बीमा निगम लिमिटेड कार्यालय के मुख्य गेट पर वाराणसी डिवीजन इंश्योरेंस इम्प्लाइज एसोसिएशन ने भोजना अवकाश में प्रदर्शन किया। कर्मियों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। चेताया अविलंब मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो आंदोलन करेंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी कंपनी की होगी। वक्ताओें ने कहा कि सार्वजनिक उद्योगों का विनिवेश व निजीकरण पर रोक लगाई जाए। क्लास तृतीय और चतुर्थ की भर्ती पक्रिया शुरू करते हुए भारतीय जीवन बीमा निगम में पुरानी पेंशन हो। अस्थायी कर्मचारियों को न्यूनतम वेतन दिया जाए। कहा कि वेतन समझौते अविलंब लागू हो। कहा कि कर्मियों के जायज मांगों को पूर्ण करने में हिलाहवाली की जा रही है। इसको किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जितेंद्र कुमार, प्रेमनाथ त्रिपाठी, राधेश्याम सिंह, शंभूनाथ, परमानंद सिंह, सुरेंद्र सिंह, दयाशंकर, महेश तिवारी, टीडी शरण, संजय कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें