फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित होने से सोनकर समाज का होगा विकास

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। अखिल भारतीय राष्ट्रीय खटिक समाज के तत्वावधान में रविवार को राबर्ट्सगंज मंडी समिति में हुए सम्मान समारोह में सोनकर समाज स्वाभिमान संगठन के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अर्जुन प्रकाश सोनकर समेत अन्य पदाधिकारियों का अभिनंदन किया गया। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के अलावा सचिव संजीव सोनकर, अनूप सोनकर, बाबूलाल, लक्ष्मण सोनकर, साजन सोनकर, संजय, पारस सोनकर, विष्णु सोनकर, संतोष सोनकर, कैलाश सोनकर, मनोज सोनकर, संतोष सोनकर का स्वागत व अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि सोनकर समाज के लोगों का किसी भी सूरत में शोषण बर्दाश्त नहीं होगा। उन्होंने संगठन की सदस्यता ग्रहण करने की अपील स्वजातीय समाज से की। सचिव ने कहा कि सोनकर समाज के ज्यादातर लोग अशिक्षित है। यही वजह है कि उनका शोषण व उत्पीड़न हो रहा है। उन्होंने समाज के लोगों का आह्वान किया कि वह शिक्षित बने और अपने अधिकार के लिए आगे आए, ताकि समाज में जागरूकता फैलाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें