फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। यूपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था को तत्काल दुरुस्त करने समेत अन्य मांगों को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने डीएम को राज्यपाल के नाम संबोधित मांगपत्र सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने कहा कि विंध्यवासिनी महिला एवं बाल संरक्षण गृह के कर्ता धर्ताओं को गिरफ्तार कर कड़ी कार्रवाई की जाए। बिना मान्यता के संचालित हो रहे उक्त संरक्षण गृह पर रोक न लगाने वाले जिला प्रोबेशन अधिकारी को तत्काल गिरफ्तारी हो। प्रतिनिधि मंडल में कार्यवाहक जिलाध्यक्ष नामवर सिंह कुशवाहा, लवकुश प्रसाद केशरी, नूरउद्दीन खां, कन्हैया पांडेय, सोनी गुप्ता, बंशीधर देव पांडेय, संजय सिंह पटेल, मृणाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें