फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्रीय फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
अनपरा । डा. अंबेडकर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान से संचालित सरस्वती विद्या मंदिर की फुटबाल प्रतियोगिता का रविवार को शुभारंभ हुआ। प्रधानाचार्य गिरिवर शंकर तिवारी ने फुटबाल उछाल कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मैच शक्तिनगर व देवरिया के बीच खेला गया। प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर कन्नौज, रायबरेली, अमेठी, सोनभद्र, देवरिया की टीमें प्रतिभाग कर रही है। प्रांतीय शारीरिक प्रमुख विजय मौर्य ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास होता है। खेल से आपसी सौहार्द की भावना विकसित होती है। निर्णायक की भूमिका संतोष, राहुल तथा हरिशंकर निभा रहे हैं। इस दौरान पर्यवेक्षक माधव, कोच राकेश कुमार यादव, दिनेश कुमार पांडेय, सतीश कुमार सिंह, नरेंद्र भूषण शुक्ल तथा अशोक कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें