म्योरपुर । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने शनिवार को इलाके के विभिन्न विद्यालयों में सेल्फी विथ कैंपस आयोजित हुआ। जिसमें छात्रों से संबंधित समस्याओं पर विधिवित चर्चा हुई। जिसमें छात्र एवं अध्यापक मौजूद रहे। म्योरपुर क्षेत्र के बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज, मां महामैत्रायणी योगिनी इंटरमीडिएट कॉलेज, कैमूर आदिवासी इंटर कालेज तथा श्रीराम डिग्री कालेज रासपहरी में सेल्फी विथ कैंपस आयोजित हुआ। एबीवीपी के तहसील सह संयोजक विनीत कुमार ने कहा कि यह अभियान विद्यार्थी परिषद द्वारा पूरे देश में चलाया जा रहा है। छात्र नेता पुष्पेंद्र अग्रहरी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद सदैव छात्रहित की बात करता है। यहां दयाशंकर विश्वकर्मा, शेषनाथ तिवारी, सुग्रीव शर्मा, रमाशंकर यादव, विनोद पांडेय, श्रवण कुमार, अनीश खान आदि रहे।