शाहगंज। कस्बे से महज दो सौ मीटर दूर राबर्ट्सगंज से घोरावल की ओर तेज गति से जा रही बोलेरो अचानक ओड़हथा गांव के अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें चार व्यक्ति घायल हो गए। घोरावल थाना क्षेत्र के पठका गांव निवासी छोटेलाल पासवान अपनी बहू की विदाई कराकर दुरावल गांव से वापस जा घर जा रहे थे। बोलेरो काफी तेज रफ्तार से थी। ब्रेक लेते ही अचानक बोलेरो पलट गई। गाड़ी में सवार पूजा (21), आशीष (17), विकास (13) को गाड़ी में से निकलकर प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराकर पुलिस ने उनके घर भेजवाया।