घोरावल। कोतवाली क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर 24 घंटे के भीतर हुए मारपीट में मां-बेटी सहित कई लोग घायल हो गए। वहीं आठ को गिरफ्तार कर लिया गया। घोरावल कस्बा के बरई टोला निवासी सगे भाई राजू सोनकर और संजय में पारिवारिक विवाद को लेकर मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। केवली निवासी चौथी बुधवार रात में शराब पीकर गांव में ही आई बारात में गाली गलौज कर रहा था। उसे भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। केवटा गांव में रामलखन और उसका बेटे कृष्णकुमार को आम तोडऩे को लेकर हुए विवाद में गिरफ़्तार किया गया। रुदौली निवासी सगे भाई कैलाश और नरायन को भी मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। मुसहा निवासी मनोज को पट्टीदार से मारपीट करने पर दबोचा गया। मुंगेहरी निवासी मारपीट के आरोपी राजेश को भी पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार किया। बर कन्हरा गांव में बुधवार देर रात हैंडपंप से पानी भरने के विवाद में कुछ लोगों द्वारा औरंगी देवी(35) पत्नी रामबहाल और उनकी बिटिया सुंदरी (13) की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। औरंगी की तहरीर पर बरकन्हरा निवासी लल्लू , मुसाफिर और दिवाकर खिलाफ केस दर्ज किया गया है।