फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तरासेगी एनसीएल

विज्ञापन
विज्ञापन
शक्तिनगर । एनसीएल के तत्वावधान में स्थानीय ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तरासने के लिए नि:शुल्क आवासीय खेल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ मंगलवार को हुआ। 80 दिनों तक चलने वाले इस शिविर में सिंगरौली एवं सोनभद्र जिले से 14 से 18 वर्ष आयु वर्ग के एथलेटिक्स, वालीबाल एवं कबड्डी के 20-20 ग्रामीण युवा प्रशिक्षण के लिए चयनित किए गए हैं। प्रशिक्षण 40-40 दिनों के दो चरणों में दिया जाएगा। प्रशिक्षण का शुभारंभ कंपनी के निगाही स्टेडियम में किया गया। निदेशक (तकनीकी/परियोजना एवं योजना) पीएम प्रसाद बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। वालीबाल के लिए चयनित खिलाड़ियों को ब्लाक-बी, एथलेटिक्स के लिए चयनित खिलाड़ियों को निगाही तथा कबड्डी के लिए चयनित खिलाड़ियों को बीना कोयला क्षेत्र में एनआईएस कोच द्वारा नि:शुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। शुभारंभ के अवसर पर निगाही के क्षेत्रीय महाप्रबंधक एके चौधरी ने उपस्थित अतिथियों का स्वागत और महाप्रबंधक (सीएसआर) ए पाठक ने धन्यवाद ज्ञापन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें