दुद्धी(सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के झारो गांव में रात्रि साढ़े आठ बजे सुधीर कुमार 16 वर्ष पुत्र रामजनम को सर्प ने डस लिया। उस दौरान वह युवक घर के बाहर बैठा था। जब उसे डसने का एहसास हुआ तो वह चीखा। परिवारीजनों ने टॉर्च जलाकर देखा तो सर्प वहां से गुजर रहा था। तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भर्ती कराया गया। चिकित्सक विनोद कुमार ने बताया कि हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।