फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रेणुपावर कर्मचारी मनोरंजनालय में बुधवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान सहायक महाप्रबंधक वीके वाजपेयी ने कहा कि दिमाग स्वस्थ रहेगा तभी हमारा शरीर भी दुरुस्त रहेगा। खेल हमारे जीवन में मानसिक स्फूर्ति प्रदान करने के साथ-साथ मिलकर काम करने की भावना भी पैदा करते हैं। विभिन्न खेल प्रतियोगिता के विजेता, उप विजेता टीम एवं व्यक्तिगत प्रतियोगिताओं में स्थान प्राप्त करने वाले सभी पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान अरविंद सिंह, देवेंद्र राय, नरेंद्र नाथ सिंह, दारा सिंह, अरविंद राय आदि मौजूद रहे। समापन संतोष सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें