फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए 50 महिला प्रधान रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत मिशन के तहत आठ मार्च को महिला दिवस पर लखनऊ में ग्राम प्रधानों का सम्मेलन होगा। इसमें स्वच्छता के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले ग्राम प्रधानों को पुरस्कृत किया जाएगा। बुधवार को जिले से 50 महिला प्रधान लखनऊ के लिए बस से रवाना हो गईं। जिला पंचायत राज अधिकारी आरके भारती ने विकास भवन से बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। डीपीआरओ ने बताया कि महिला ग्राम प्रधान को आगे आकर बेहतर काम करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। पंचायत राज विभाग प्रधानों को प्राथमिकता के तौर पर लखनऊ भेज रहा है। जिन महिला ग्राम प्रधानों ने अपने गांव को खुले में शौच मुक्त बनाने की दिशा में बेहतर कार्य किया है और अग्रसर हैं, वह सभी प्रधान मुख्यमंत्री के सम्मेलन में भाग लेने के लिए रवाना हुई हैं। यह टीम रात में रायबरेली में विश्राम करेगी और सुबह आठ बजे लखनऊ स्टेडियम में कार्यक्रम में प्रतिभाग करेगी। इसमें प्रदेश भर से करीब 12 हजार महिला ग्राम प्रधान एवं स्वच्छताग्रही प्रतिभा करेंगी। डीपीआरओ ने बताया कि जिले के अतरवा ग्राम पंचायत की प्रधान रेखा देवी को अच्छा कार्य करने पर मुख्य मंत्री सम्मानित करेंगे। जनपद में कुल 249 महिला ग्राम प्रधान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें