सोनभद्र । माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक महासभा से जुड़े शिक्षक 18 जुलाई को लखनऊ विधान सभा का घेराव करेंगे। माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षकों का मिल रहा मानदेय योगी सरकार द्वारा समाप्त किए जाने, बजट में प्रावधान न किए जाने के विरोध में प्रदर्शन करने को बाध्य हुए हैं। जिलाध्यक्ष उमाकांत मिश्र ने कहा कि वित्त विहीन शिक्षक एक दिन के लिए विद्यालय बंद करके अथवा सामूहिक अवकाश लेकर अपनी मांग को पूरा कराने के लिए विधानसभा अवश्य पहुंचे, ताकि सरकार विवश होकर अनुपूरक बजट में मानदेय की व्यवस्था करे।