क्षेत्र के रानीडीह चौकी क्षेत्र अंतर्गत पिंडारी गांव के पास से पुलिस ने रविवार को पशु तस्करी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से 21 पशुओं को मुक्त कराया गया। आरोपी पशुओं को बिक्री के लिए झारखंड ले जा रहे थे। एसओ गोपाल जी गुप्ता ने बताया कि झारखंड के गढ़वा निवासी छोटू चौधरी (42), विमल चौधरी उर्फ जोखू (35), चोपन के कन्हरा निवासी धर्मेंद्र उर्फ भोला (38) और अवधेश चौधरी (26) को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि कुड़वा गांव निवासी हाफिज, अंसार व फिरोज पशुओं को मध्यप्रदेश के देवसर से खरीदकर उन्हें देते हैं। वे देवसर से ओबरा, हाथीनाला से पश्चिम तरफ रेणु नदी के घाट होते हुए कुड़वा के जंगल के रास्ते सोन नदी पार कर पशुओं को पिंडारी रानीडीह से झारखंड पहुंचाते हैं। यहां से पशुओं को ट्रक में भरकर बंगाल ले जाया जाता है। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया।