सोनभद्र। समाजवादी पार्टी कार्यालय पर शनिवार को डॉ. राम मनोहर लोहिया का 109वां जन्मदिन मनाया गया। अध्यक्षता करते हुए जिला महासचिव मो. सईद कुरैशी ने कहा कि यूपी के अकबरपुर में 23 मार्च 1910 को डॉ. राम मनोहर लोहिया का जन्म हुआ था। अकबरपुर से लोहिया का परिवार आकर मिर्जापुर में बसा था। उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलकर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हर वर्ग के लिए काम किया है। मीडिया प्रभारी महफूज आलम खां, अनिल प्रधान, कामरान खां, आनंद चौबे, हरिशंकर विश्वकर्मा, राहुल सेठ, जाबेद कुरैशी, जितेंद्र कोल, छत्रधारी चौहान, मगरू पटेल, जितेंद्र यादव, आमिन अंसारी, बलराज मौर्य, राहुल, बच्चा चौबे, दीपक कन्नौजिया आदि मौजूद रहे।