फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने निकाली पोषण जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन से गठित स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने रविवार को पोषण पखवारे के तहत जागरूकता रैली निकाली। रैली विभिन्न गांवों में गई। साथ ही विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन भी हुआ। स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर चर्चा, रंगोली प्रतियोगिता, रैली जागरूकता कार्यक्रम हुआ। महिलाओं ने पोषण दिवस पर रंगोली प्रतियोगिता में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। महुअरिया, दुम्हान, हरपुरा आदि गांवों में रैली का नेतृत्व संबंधित गांव में गठित महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष ने किया। रैली निकालने से पूर्व महुअरिया में समूह सखी रीना शर्मा ने कहा कि पोषण पखवारा हम महिलाओं के लिए बहुत ही जरूरी है। हम आधी आबादी को चाहिए कि नियमित रूप से आंगनबाड़ी केंद्र जाकर केंद्र से मिलने वाली पोषण आहार लें एवं गर्भवती महिलाओं को वजन जांच एवं नियमित टीकाकरण का ख्याल रखना चाहिए। जागरूकता रैली अपने अपने गांव में ग्राम संगठन कार्यालय से निकलते हुए पूरे गांव का भ्रमण किया। स्वास्थ्य एवं पोषण देश रौशन, स्वच्छता को अपनाना है बीमारी दूर भागना है आदि नारे लगाए। ब्लॉक एंकर पर्सन जय कुमार जोशी ने बताया कि राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के द्वारा समूह की महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण के बारे में जागृत करने के उद्देश्य से 22 मार्च तक पोषण पखवाड़ा अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत समूह से जुड़ी महिलाओं ने गांव में रैली निकालकर जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान पीआरपी अजय शंकर झा, जितेंद्र कुमार, सीताराम कुमार, ग्राम संगठन की प्रतिनिधि, समूह सखी रीना शर्मा, सीएलएफ लेखपाल अंजनी कुमार, बीआरपी रेशमा खातून, बीआरपी सुनीता देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें