फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुद्धी को जिला बनाने को लेकर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संयुक्त बार एसोसिएशन व जिला बनाओं संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को दोपहर कचहरी गेट पर प्रदर्शन किया। जिला बनाने की मांग के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान अधिवक्ता न्यायिक कार्य से भी विरत रहे। बार संघ के पूर्व अध्यक्ष दिनेश अग्रहरि ने कहा कि सरकार को चाहिए कि जनभावनाओं की मांग को देखते हुए दुद्धी को जिला घोषित करे। लेकिन सरकार इसको लेकर गंभीर नहीं है। दुद्धी को जिला बनाओ संघर्ष समिति के महासचिव प्रभु सिंह कुशवाहा ने कहा कि दुद्धी को जिला बनाए जाने की मांग सरकार पूरा नहीं कर रही है। मांग को लेकर 30 जनवरी को छह स्थानों पर भूख हड़ताल की जाएगी। यदि सरकार दुद्धी को जिला बनाने की घोषणा नहीं करती है तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। संघर्ष समिति के पूर्व अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भाजपा के तमाम जिम्मेदार नेताओं ने चुनाव जीतने पर दुद्धी को जिला बनाने का वादा जनता से किया था लेकिन सरकार बनते ही नेता अपना वादा भूल गए। प्रदर्शन में रामपाल चौहरी, आईजेड खां, प्रेमचंद्र यादव, कुलभूषण पांडेय, कैलाश कुमार गुप्त, सत्यनारायण यादव, आशीष कुमार गुप्ता, छोटेलाल, अजय, ओम प्रकाश अग्रहरि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें