फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

34 महिलाओं को लगाया इंजेक्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को अंतरा गर्भ निरोधक इंजेक्शन का शुभारंभ किया गया। अभियान के पहले दिन 34 महिलाओं को गर्भ निरोधक इंजेक्शन लगाया गया। यहां डॉ. हेमलता ने बताया कि यह सरकार का एक महत्वपूर्ण कदम है। यह योजना महिलाओं के लिए बहुत ही उपयोगी है। यह इंजेक्शन प्रत्येक तीन महीने पर महिलाओं को लगना है। जो महिला जितने दिनों तक अंतराल रखना चाहती है, उसे उतने दिनों तक इस गर्भ निरोधक इंजेक्शन को लगवाना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि इसमें आशा तथा महिला को प्रोत्साहन के रूप में सौ-सौ रुपये दिया जाएगा। इस दौरान स्टाफ नर्स राफिया बलिग, नवल किशोर, राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें