फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 टीमें क्षय रोगियों की कर रही तलाश

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। जिले को क्षय रोग से मुक्त करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने रोगी खोजो अभियान शुरू किया है। इसके तहत सात जनवरी से 90 टीमें घर-घर जाकर लोगों को क्षय रोग के लक्षण के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जिनके अंदर लक्षण मिल रहा है उनका बलगम लेकर परीक्षण करवा रहे हैं। तीन दिन में 35 क्षय रोगी मिले है। सभी मरीजों का उपचार शुरू कर दिया गया है। बतादें कि शासन के निर्देश पर क्षय रोग के समूल सफाए के लिए सात जनवरी 2018 से 17 जनवरी 2018 तक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। सीएमओ डॉ. एसपी सिंह ने राबर्ट्सगंज, घोरावल, चतरा, नगवां, चोपन, म्योरपुर, बभनी और दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र में 90 टीमें क्षय रोगियों को चिहिंत करने के लिए बनाई है। प्रत्येक टीम में आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री और वालिटिंयर शामिल हैं। प्रत्येक टीम अपने-अपने क्षेत्र के गांवों में भ्रमण कर लोगों को क्षय रोग के लक्षण के बारे में जागरूक कर रही है। इस दौरान जिन व्यक्तियों के अंदर क्षय रोग का लक्षण मिल रहा है उनके बलगम का सैंपल ले रही है। इस संबंध में जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. वीके अग्रवाल के मुताबिक अभियान के तहत टीमों ने करीब 400 लोगों के बलगम का सैंपल लेकर परीक्षण केंद्र पर जांच कराया है। इनमें से 35 लोग क्षय रोग से पीड़ित मिले है। रोगियों का इलाज शुरू कर दिया गया है। स्वास्थ्य कर्मी मरीजों के घर जाकर दवा देंगे। मरीजों की जब तक दवा चलेगी उन्हें पांच सौ रुपये पौष्टिक आहार के लिए दिया जाएगा। कहा कि क्षय से पीड़ित लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें