फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबरा ने देहरादून को दस विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। टाउन क्लब मैदान में चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता में सोमवार को ओबरा और देहरादून की टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें ओबरा ने देहरादून को दस विकेट से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। ओबरा के खिलाड़ी फैसल को मैन आफ दी मैच घोषित किया गया। टास ओबरा के कप्तान ने जीता और पहले फील्डिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करते हुए देहरादून की टीम ने 10.3 ओवरों में अपने सभी विकेट खोकर 69 रन बनाए। देहरादून के उद्घाटक बल्लेबाज रोशन ने दो छक्का और तीन चौके की सहायता से सर्वाधिक 32 रनों की पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नही पार कर पाया और पूरी टीम 69 रन बनाते-बनाते आल आउट हो गई। गेंदबाजी करते हुए ओबरा के गेंदबाज सोनू, प्रणय, फैजल और विशेष ने दो-दो विकेट अर्जित किया। बाद में बल्लेबाजी करती हुई ओबरा की टीम ने महज छह ओवर में एक बाल शेष रहते हुए ही बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य हासिल कर लिया। ओबरा की टीम 10 विकेट से जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल चक्र में प्रवेश कर गई। फैसल को मैन आफ दी मैच घोषित कर अय्यूब खां ने पुरस्कृत किया। मैच के अम्पायर गौस मुहम्मद खान व इकबाल कुरैशी रहे। स्कोरिंग आकाश तथा कमेंट्री वरुण जौहरी व इरफान खान ने किया। अगला मैच दुद्धी व अनपरा के बीच खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें