अनपरा: हिण्डालको रेणुसागर पावर डिवीजन स्थित प्रेक्षागृह में संस्थान में कार्यरत कर्मचारियों को संस्थान में अपनी सेवा के 25 वर्ष पूरे करने पर उन्हें दीर्घकालीन सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। पावर डिवीजन के अध्यक्ष ऊर्जा के पी यादव आदि ने 28 श्रमिकों, 19 स्टाफ वर्ग के कर्मचारियों, सहित 47 कर्मचारियों को उनके सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें उनकीं गृहणियों के साथ स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मेन्टिनेंश हेड सी एस सिंह ने कहा कि किसी भी संस्थान की नींव वहॉ पर कार्यरत कर्मचारी एवं अधिकारी ही होते हैं। इसके पूर्व स्वागत संबोधन में मानव संसाधन हेड शैलेश विक्रम सिंह ने मुख्य अतिथि एवं दीर्घकालीन सेवारत रहे समस्त कर्मचारियों व उनकी धर्म पत्नियों सहित वरिष्ठ अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। मान्यता प्राप्त युनियन के पदाधिकारी किशोरी सिंह, राम कुमार झा एवं मिथलेश कुमार सिंह ने शुभकामनाएं दी। बच्चों ने मनोहारी रंगारंग कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी। धन्यवाद ज्ञापन हेड औद्योगिक संबंध आकाश खत्री, संचालन राजेश कुमार राय ने किया। दिशिता महिला मंडल की अध्यक्षा इंदु यादव, आर पी सिंह, एस बी वर्मा, अनिल सिंघानिया, मन्नू अरोरा, सुदीप्ता नायक, टी के सिंह, अरूण पाण्डेय, सुनील कांत पांडेय, सी.एम. गुप्ता, कुमार हर्षवर्धन, राम जतन गुप्ता, समीर आनंद, आर सी पांडेय विनय वाजपेयी आदि भी उपस्थित रहे।