फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सांसद के मकान से संदिग्ध एक युवक धराया, दो फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज के विकास नगर मोहल्ले में रविवार की रात पूर्व सांसद नरेंद्र कुशवाहा के मकान में घुसे युवक को गनर ने धर दबोचा। जबकि दो युवक बाइक से फरार हो गए। वहां मौजूद लोगों ने युवक की पिटाई कर दी। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। एएसपी अरूण कुमार दीक्षित ने मौका मुआयना किया। पुलिस हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ कर रही है। मिर्जापुर के पूर्व सांसद सांसद नरेंद्र कुशवाहा का विकास नगर में आवास है। पुलिस प्रशासन की ओर से उन्हें गनर मुहैया कराया गया है। सोमवार की रात करीब दो बजे चहारदीवारी फांदकर एक युवक पूर्व सांसद के आवास के सामने बने आंगन में कूद गया। आहट सुन सो रहे गनर की नींद खुल गई और उसने युवक को रुकने का इशारा किया तो वह चहारदीवारी फांद कर भागने कोशिश करने लगा। लेकिन गनर ने उसको पकड़ लिया। शोर-गुल सुनकर पूर्व सांसद व उनके परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ही आसपास के लोगों की भी नींद टूट गई और वे लोग पहुंच गए। उधर साथी को पकड़े जाने के बाद मकान के बाहर खड़े दो युवक बाइक से फरार हो गए। इस दौरान कुछ लोगों ने पकड़े गए युवक की जमकर धुनाई कर दी। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस युवक को हिरासत में लेकर अपने साथ पुलिस चौकी ले आई। एएसपी अरुण कुमार दीक्षित का कहना है कि हिरासत में लिए गए युवक से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें