फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगामी कार्यक्रमों के क्रियान्यवन की बनी रणनीति

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। भाजपा की राबर्ट्सगंज विधानसभा संचालन समिति की बैठक गुरुवार को स्वामी विवेकानंद प्रेक्षागृह, राबर्ट्सगंज में हुई। इसमें संगठन को मजबूत बनाने और लोकसभा चुनाव जीतने की रणनीति पर मंथन किया गया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों के क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई। बैठक में जिलाध्यक्ष अशोक मिश्र ने विधानसभा के एक-एक बूथ की तैयारी की जानकारी ली। कहा कि लोकसभा चुनाव करीब है। इसलिए कार्यकर्ता अभी से तैयारी में जुट जाएं। कार्यकर्ताओं के बल पर ही पार्टी ने पिछले लोकसभा चुनाव में बड़ी जीत हासिल की थी। अब 2019 का चुनाव भी कार्यकर्ताओं के बल पर ही जीतना है। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की गांव, गरीब, किसान, नौजवान के हित में कई योजनाएं चला रही हैं। कार्यकर्ता इन योजनाओं को जनता तक पहुंचाएं। विधानसभा प्रभारी गोविंद यादव ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर कमल ज्योति प्रभारी बनाये जायेंगे। इससे संगठन को मजबूती मिलेगी। किसान महाकुंभ, बुद्धिजीवी सम्मेलन कराने की योजना बनाई गई। बैठक में संयोजक सुशील चतुर्वेदी, इं. रमेश पटेल, शिवकुमार गुप्ता, अजीत चौबे, अनूप तिवारी, कृष्ण मुरारी गुप्ता, सुनील सिंह, आशुतोष चतुर्वेदी, शंभूनारायण सिंह, अजय मिश्र और संतोष शुक्ला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें