फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी क्लिनिक पर छापा, कई उपकरण सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। कस्बा स्थित एक निजी क्लीनिक पर बुधवार की शाम को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मारा। उपकरण व क्लिनिक को सील कर दिया गया ।
विज्ञापन

डॉक्टर शाह आलम के नेतृत्व में गठित टीम ने बुधवार को क्लिनिक की जांच की। जांच में पाया गया कि क्लीनिक को संचालित कर रहे कथित चिकित्सक के पास चिकित्सा से संबंधित कोई भी अध्ययन प्रमाण पत्र नहीं था। बिना किसी डिग्री के एलोपैथिक चिकित्सा विधि से चिकित्सा करते पाए गया। सीएमओ की ओर से जारी पंजीकरण प्रमाण पत्र भी नहीं था। अवैध तरीके से क्लिनिक का संचालन कर रहे थे।बताते चलें कि इस पूरे क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टरों की बाढ़ सी आ गई है जो अनक्वालिफाइड अनरजिस्टर्ड होने के बाद भी लोगों का इलाज कर रहे हैं जिसके कारण लोग असमय काल के गाल में समा जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से हुए अचानक इस कार्रवाई से ऐसे अवैध कार्यों में लिप्त लोगो मे हड़कंप मच गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें