अनपरा। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा शनिवार को ककरी तिराहे पर शिक्षा विभाग व प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक अभ्यर्थियों पर जिस प्रकार से बबरता पूर्वक लाठीचार्ज किया गया वह आमनवीय है। बेरोजगारों को नौकरी देने का वायदा कर प्रदेश सरकार लोगों पर लाठियां बरसा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गयी है। रोजगार के नाम पर लाठियां मारी जा रही है। प्रदेश सरकार व केन्द्र सरकार की नीतियां आम नागरिकों के खिलाफ है। कारपोरेट परस्त सरकार सिर्फ पूंजीपतियों का ध्यान दे रही है। आम जनमानस की समस्याओं की सूध लेने वाला कोई नहीं है। संचालन विनीत जायसवाल और आकाश यादव ने किया। इस अवसर पर श्रवण यादव,राहुल ठाकुर,राजन कश्यप,शिवानंद यादव,जय प्रकाश यादव,मनीष सिंह,टिंकल यादव,विजय यादव,रजीत यादव,अरविन्द,सुधीर राहुल,राजेश आदि उपस्थित थे।