करमा। आयुष आपके द्वार योजना के तहत मंगलवार को नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करमा में नि:शुल्क जांच, दवा वितरण व परामर्श शिविर का आयोजन हुआ। इसमें 111 मरीजों को नि:शुल्क जांच व दवा दी गई। कैंप में आयी केंद्रीय जांच टीम नीति आयोग की सचिव खुशबू सैय्यद ने अस्पताल के वार्डों, प्रसव कक्ष, टीकाकरण कक्ष, गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की जानकारी व प्रसव की व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान डॉ. डीएन दत्ता ने नीति आयोग की टीम को बताया कि डॉक्टर आवास में पानी टंकी नहीं है और डॉक्टर कक्ष में ठेकेदार ने पंखा भी नहीं लगा है। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्साधिकारी सलिल श्रीवास्तव, सीएचसी अधीक्षक घोरावल गुरु प्रसाद मौर्या, डॉ. ममता सिंह, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. डीएन दत्ता मौजूद रहे।