फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस सिलेंडर के लिए लाभार्थियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र। उज्ज्वला योजना के तहत गैस सिलेंडर न मिलने से क्षुब्ध लाभार्थियों ने मंगलवार को राबर्ट्सगंज स्थित एक गैस एजेंसी के कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने पासबुक आदि मिलने के बावजूद सिलेंडर न देने का आरोप एजेंसी के संचालकों पर लगाया। लोगों का आरोप है कि रसोई गैस सिलेंडर नहीं दिया जा रहा है। पूछने पर बार-बार आजकल कहकर टाल दिया जाता है। लाभार्थियों का कहना है कि वे सिलेण्डर के लिए प्रतिदिन अपना काम छोड़कर संबंधित एजेंसी के कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, इसके बावजूद उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। जब गैस एजेंसी के कर्मचारियों से पूछा जाता है तो उनका एक ही रटा रटाया उत्तर मिलता है कि कल मिल जाएगा। लाभार्थियों ने कहा कि लगातार एक सप्ताह दौड़ाने के बाद भी उन्हें सिलेण्डर नहीं दिया गया। उन्होंने इस ओर जिलाधिकारी का ध्यान आकृष्ट कराते हुए सिलेण्डर का वितरण कराने की मांग की है। इस मौके पर कमली देवी, सुरेश, वीरेंद्र कुमार, प्रभावती, उर्मिला, निर्मला देवी, सतेन्द्र कुमार, राजेश, नंदकी, मंजू, मंगरी, गीता, गुड्डू, लालव्रत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें