फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्काउट-गाइड ने की कावरियों की सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोरावल। शिवद्वार धाम पर स्काउट गाइड के जवानों ने सावन के तीसरे सोमवार को कावरियों को जलाभिषेक कराने में प्रशासन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर मदद की। स्काउट गाइड की पूरी टीम जिला संगठन आयुक्त स्काउट सुनील कुमार सिंह और जिला स्काउट शिक्षक रमाकांत कुशवाहा के देखरेख में रविवार को शाम पांच बजे से रात 10 बजे तक और सोमवार के रात्रि एक बजे से दिन के 10 बजे तक अनवरत सेवा कार्य किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उमा शंकर सिंह, नीरा सिंह, दया शंकर, अर्चना सिंह, धनंजय सिंह, शुभम कुमार सोनी, नंद लाल यादव, अशोक कुमार, संतोष तिवारी, राजकुमार पाल, स्नेहा सिंह, शकुंतला देवी, अनीता कुमारी, अंगद कुमार लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें