फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लकड़ी से लदे ट्रक को दी क्लीन चिट

विज्ञापन
विज्ञापन
दुद्धी। तीन दिन पूर्व लकड़ी से लदे ट्रक को जांच के बाद छोड़ दिया गया। शनिवार की रात साढ़े आठ नायब तहसीलदार व बघाडू रेंजर की संयुक्त जांच रिपोर्ट मिलने के बाद कोतवाल ने ट्रक को छोड़ दिया। गुरुवार को दिघुल तिराहे से नायब तहसीलदार ने लकड़ी से लदे ट्रक को पकड़ कर बघाडू वन रेंज को सुपुर्द कर दिया था। शुक्रवार को रेंज परिसर में ट्रक से सिर्फ 17 बोटे लकड़ी उतारे जाने से नाराज नायब तहसीलदार ने बघाडू रेंजर को उतरे 17 बोटों को सुपुर्दगी में देते हुए शेष ट्रक पर लदे बोटों को कोतवाल दुद्धी को सुपुर्द कर दिया था। एसडीएम रामचंद्र ने कहा कि नायब तहसीलदार और रेंजर से ट्रक पर लदे बोटों की जांच कराई गई। ट्रक पर 4-6 बोटें ज्यादा निकले जो खोखले थे। जांच के बाद लकड़ी समेत ट्रक को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें