सोलर पैनल की बैट्री चोरी
रेणुकूट । पिपरी नगर पंचायत के वार्ड एक में सोलर पैनल की बैटरी चोरी हो जाने से सड़क पर अंधेरा पसर गया है। नगर पंचायत अध्यक्ष व सभासद ने मामले की जानकारी पुलिस को दे दी है। अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह बताया कि वार्ड में पथ प्रकाश के लिए सोलर लाइट लगवाई गई है। जिसकी बैटरी आए दिन चोर चोरी कर ले जा रहे है । यह भी बताया कि पूर्व में हुई बैट्री चोरी वार्ड के ही एक व्यक्ति के घर से बरामद हुई थी।