बभनी(सोनभद्र)। थाना क्षेत्र के कन्हैयाडांड गांव में पेड़ काटने को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। गांव के बबलू कुमार खेत में पेड़ काट रहा था। इसी बीच राम प्रसाद वहां पहुंच गया। उसने बबलू को पेड़ काटने से मना किया। लेकिन वह माना नहीं। इस पर दोनों पक्षों में विवाद के बाद मारपीट हो गई। इसमें श्रीराम (24), मनोज कुमार (18), रामप्रसाद (60), शिव पूजन (36), फूल कुमारी (40) घायल हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।